Showing posts with label ज़िंदगी का ताप. Show all posts
Showing posts with label ज़िंदगी का ताप. Show all posts

Monday, April 25, 2022

ज़िंदगी का ताप

ज़िंदगी का ताप लाएँगे कहाँ से, 
शेर में जान आप लाएँगे कहाँ से ? 

जिसको देखा और भोगा ही नहीं है,
ख़ुद में वह संताप लाएँगे कहाँ से ? 

मन का बौनापन नहीं देता दिखाई,
उसकी ख़ातिर नाप लाएँगे कहाँ से ? 

कितने सारे आतताई हैं यहाँ पर,
इतने सारे शाप लाएँगे कहाँ से ? 

आपके अंदर नहीं  पैवस्त  है जो,
उसकी मुख पर छाप लाएँगे कहाँ से ? 

कुछ तो खौले आपके भीतर भी वर्ना,
हौसलों की भाप लाएँगे कहाँ  से ?


-कमलेश भट्ट कमल